रणनीतिक गठबंधन करे कांग्रेस
सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस नेता सचिन पायलट, शक्ति सिंह गोहिल, रमेश चेनिथला ने कहा कि हमें रणनीतिक गठबंधन करना चाहिए। साथ ही पार्टी को लीडरशिप से समझौता करने की आवश्यकता नहीं है। यानी पार्टी गठबंधन राजनीति के दौर केंद्रीय भूमिका में बने रहने की आवश्यकता है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को गठबंधन का चेहरा होना चाहिए।