दमोह. लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो गई है। दमोह में पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में दमोह लोकसभा के लिए मतगणना जारी है। दमोह लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट पत्रिका डॉट कॉम पर पल-पल लाइव चलेगा। दमोह लोकसभा रिजल्ट के हर मिनट का यहां रिफ्रेश करते ही अपडेट मिलेगा। दमोह लोकसभा की मतगणना सुबह शुरू होते ही सबसे पहले पोस्टल मत से गिनती शुरू हुई। इससे पहले अब तक पॉलीटेक्निक कॉलेज दमोह मतगणना स्थल पर दमोह लोकसभा की मतगणना 2024 को लेकर क्या-क्या हुआ, समय के अनुसार जान लेते हैं। दमोह लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह है। वहीं दमोह लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी तरबर सिंह है।
मतगणना के पूर्व दमोह लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह ने बांकदपुर स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर में महादेव का अभिषेक पूजन किया। कांग्रेस प्रत्याशी भी मंदिर पहुंचे।
सबसे पहले कलेक्टर सुधीर कोचर ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।
प्रशासन की टीम, चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी मतगणना केंद्रों पर पहुंचे। सभी को चेकिंग के बाद मिला प्रवेश। बिना प्रवेश पत्र वालों को नहीं है प्रवेश।
मतगणना केंद्र पर पोस्टल मतों की गिनती हुई शुरू, सभी टेबलों पर गणना कर्ताओं के सामनेे शुरू हुई गिनती।
पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह को 9484 मत मिले, कांग्रेस के तरबर सिंह 4596 मत मिलेे। बीजे प्रत्याशी 4888 मतों से आगे।
दो राउंड के रिजल्ट आए सामने। बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह को 28903 मत। कांग्रेस प्रत्याशी को 13502 मत। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह 15401 मत से आगे।
तीन राउंड के रिजल्ट आए सामने। बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह को 50740 मत। कांग्रेस प्रत्याशी को 23687 मत। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह 27053 मत से आगे।
दमोह लोकसभा चुनाव 2024 के मतों की गिनती जारी है। सुबह 10 बजे के पहले चार राउंड की गिनती हो चुकी थी। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी को सुबह 10 बजे तक 64.92 मत मिले है और वह करीब 55 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। इसी के साथ बीजेपी को दमोह लोकसभा से अपनी जीत नजर आने लगी है। अब तक हुई गिनती में बीजे प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी को 97 हजार 635 मत मिले है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तरबर सिंह लोधी को 42 हजार 262 मत मिल है। इस तरह बीजेपी प्रत्याशी राहुल अब तक 55473 मतों से आगे है। सुबह 10 बजे तक सामने आए इन आंकड़ों के बाद बीजेपी अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है। वहीं कांग्रेस लगातार पिछडऩे के कारण अभी से मायूस नजर आने लगी है। बता दें कि अभी तक हुई गिनती में लगातार बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह को बढ़त मिल रही है। - बढ़त पर बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी बोले इस दौरान राहुल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दमोह संसदीय सीट से एतिहासिक जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 वर्षों की मेहनत है, जो मतों में नजर आ रहा है। जीत के साथ ही प्राथमिकताएं तय होगी। मेडिकल कॉलेज, बांदकपुर कॉरिडोर सहित अन्य प्राथमिकताएं होगी। मोदीजी के नेतृत्व में एतिहासिक जीत होगी।
दमोह. लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट अब सामने आ चुके हैं। दमोह लोकसभा में बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और तरबर सिंह लोधी आमने-सामने हैं। सुबह 8 बजे से चल रही मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 11 बजे तक सामने आए परिणामों में बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी जीत की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। राहुल सिंह लोधी अब तक 65 प्रतिशत से अधिक वोट मिल चुके हैं। जबकि कांग्रेस को 30 प्रतिशत वोट भी नहीं मिल पाए हैं। इस तरह बीजेपी प्रत्याशी सुबह 11 बजे तक 1 लाख 14 हजार मतों से आगे हैं। दमोह के पॉलीटेक्निक कॉलेज में चल रही मतगणना के दौरान सुबह 11 बजे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लौटना शुरू हो गया है। कांग्रेस खेमे में अभी से मायूसी नजर आने लगी है। करीब 30 प्रतिशत मतों की गिनती अभी हो चुकी है। ऐसे जिसमें अच्छी खासी बढ़त बीजेपी प्रत्याशी को मिल चुकी है। सुबह 11 बजे की स्थिति में देखे तो बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी को 196353 इतने मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तरबर सिंह लोधी को 82019 मत मिले है। इस तरह राहुल सिंह लोधी 114334 इतने मतों का अंतर बनाए गए हैं। बीजेपी को लगातार मिल रही बढ़त से दमोह कांग्रेस में मायूसी देखने मिल रही है। अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी तरबर सिंह लोधी का कोई बयान भी सामने नहीं आया है।
दमोह. लोकसभा चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। दमोह लोकसभा चुनाव की मतगणना पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में चल रही है। जिसमें दोपहर 12 बजे तक दमोह बीजेपी के प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी 170586 से अधिक मतों से बढ़त बना चुके हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 4.5लाख मतों की गिनती हो चुकी है। यानि अब तक 45 प्रतिशत करीब मतों की गिनती हो चुकी है। जबकि 55 प्रतिशत मतों की गिनती होना शेष है। दमोह में 10 लाख के आसपास मत पड़े थे। जिनकी गिनती जारी है।
दोपहर 12 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार दमोह में बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी को दोपहर 12 बजे तक 305781 मत मिल चुके है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तरबर सिंह लोधी को 135195 मिले है। इस तरह बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी 170586 मतों से अजेय बढ़त बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि अब यह बढ़त जीत में ही बदलेगी। हालांकि, कांग्रेस को भी अब उम्मीद कम ही है।
दमोह. दमोह लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना दमोह के पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में चल रही हैं। दमोह में सुबह 11.30 बजे तक बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी करीब 1 लाख 20 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक हुई गिनती के 65 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। इधर, मतगणना स्थल पर सफोकेशन और भीषण गर्मी के कारण यहां मौजूद लोगों के स्वास्थ्य पर असर पडऩे लगा है। दमोह लोकसभा की मतगणना के दौरान अब तक 6 मतगणना कर्मी बीमार हो चुके हैं। जिनका उपचार चल रहा है, इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा है। इसके अलावा 3 मीडिया कर्मी भी गर्मी के चलते बीमार हो गए हैं। गर्मी को देखते हुए मतगणना कक्ष की कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं। वहीं कई लोग मतगणना छोड़कर वापस होने लगे हैं। मौजूदा स्थिति में मतगणना केंद्र पर हवा और कूलिंग की कोई खास व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लगातार ड्यूटी कर रहे लोग बीमार हो रहे हैं। बता दें कि मतगणना स्थल पर चिकित्सा खंड भी बनाया गया था, जिसमें बीमार हुए लोगों का उपचार किया जा रहा है। जबकि हालत गंभीर होने पर रेफर किया जा रहा हैं।
एमपी लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आप पत्रिका के नेटवर्क पर भी देख सकते हैं। यह नतीजे पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज, पत्रिका.कॉम/मध्यप्रदेश, सोशल मीडिया साइट एक्स और यूट्यूब पर भी देखे जा सकते हैं।
यहां करें क्लिक
यूट्यूब लाइव : https://www.youtube.com/@PATRIKAMADHYAPRADESH
फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/Patrikamadhyapradesh/
एक्स ( ट्विटर ) : https://x.com/patrika_mp
पत्रिका वेबसाइट : https://www.patrika.com/damoh-news https://www.patrika.com/madhya-pradesh-news
भाजपा द्वारा दमोह सीट से उम्मीदवार बनाकर उतारे गए राहुल लोधी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी में की थी। उन्होंने साल 2018 में अपना पहला विधानसभा चुनाव दमोह सीट से लड़ा था और इसी बार में उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता, 7 बार के विधायक और तत्कालीन वित्तमंत्री जयंत मलैया के साथ मुकाबला किया था। यही नहीं, राहुल ने मलैया को 798 वोटों के कम अंतर से ही सही पर हराकर एकाएक कई दिग्गज नेताओं से आगे निकल गए थे। लेकिन कुछ महिनों बाद ही उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि, बाद में हुए उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब इस बार भाजपा ने फिर से उन्हीं को उम्मीदवारी सौंपी है।
तरवर सिंह को कमलनाथ का करीबी माना जाता है। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से तरवर सिंह लोधी बंडा से विधायक बने थे। उन्होंने बीजेपी के हरवंश राठौर को 25 हजार वोटों से हराया था। हालांकि, साल 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह को भाजपा के वीरेंद्र लोधी ने 35 हजार वोटों से हरा दिया। पार्टी ने इसके बाद भी लोकसभा की कमान उन्हीं को सौंपी है।
बात करें तरवर सिंह लोधी का राजनीतिक सफर की तो उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सरपंच पद से की थी। सागर जिले के बंडा ब्लॉक के ग्राम पड़वार में नौ फरवरी 1980 को जन्में तरबर सिंह लोधी साल 2015 में जिला पंचायत सदस्य बने। उन्हें 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट मिला और पहली बार में ही विधायक बन गए। 43 वर्षीय तरबर सिंह 12वीं पास हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा उनके दो बेटे हैं। उनके पिता निरंजन सिंह एक कृषक हैं।
Updated on:
04 Jun 2024 12:10 pm
Published on:
04 Jun 2024 09:29 am