27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: ‘आप’ का मोदी सरकार पर हमला, कहा- लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा

मोदी सरकार का झूठ देश के लोगों को ज्यादा समय तक मुर्ख नहीं बना सकती।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 28 Oct 2018, 9:38 PM IST

kejariwal

दिल्ली: 'आप' का मोदी सरकार पर हमला, कहा- लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार को लोकतंत्र व भारतीय संविधान के संघीय ढांचे के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। आप ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में चुनी हुई सरकारों को पंगु बनाने व उनका दम घोंटने का आरोप लगाया।

मोदी सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा

आप ने एक बयान में कहा, 'मोदी सरकार लोकतंत्र व भारतीय संविधान के संघीय ढांचे के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इसका झूठ देश के लोगों को ज्यादा समय तक मूर्ख नहीं बना सकता।' केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की टिप्पणी पर आप ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें जेटली ने कहा था कि कुछ भी ऐसा नहीं किया जाना चाहिए जिससे चुनी हुई सरकारों के अधिकार खत्म होते हों।

भाजपा ने संविधान के नियमों का मजाक बनाया

आप ने कहा कि भाजपा व इसके मंत्रियों को चुनी हुई सरकार के महत्व के बारे में उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा ने करीब पांच साल के कार्यकाल के दौरान चुनी हुई सरकारों व संविधान के नियमों का कैसा मजाक बनाया है, यह उनके निराशाजनक व निंदनीय ट्रैक रिकॉर्ड को दिखाता है। पार्टी ने कहा गया कि यह विडंबनापूर्ण है कि जेटली पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में व्याख्यान दे रहे हैं और उन सभी चीजों का समर्थन कर रहे हैं, जिसका दिवंगत वाजपेयी ने पूरे जीवन विरोध किया था।

आप ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने दो राज्यों की सरकारों को बर्खास्त करने की असफल कोशिश की और ऐसी कोई गैर भाजपा सरकार देश में नहीं है जिसका मोदी सरकार ने अब तक के सर्वाधिक निर्दयी तरीके से गला घोंटने की कोशिश न की हो। आप ने कहा कि मोदी के शासन में कैसे देश में चुनी हुई सरकारों को पंगु करने व दम घोंटने की कोशिश की गई।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग