
दिल्ली: रामलीला ग्राउंड से मिशन 2019 का आगाज करेगी भाजपा, मोदी-शाह पार्टी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
नई दिल्ली। ‘‘मिशन 2019'' को लेकर तैयारियों में जुटी भाजपा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली बैठक से चुनावी बिगुल फूंकेगी। बैठक में देशभर से जुटने वाले नेताओं को पीएम मोदी यहां जीत का मंत्र देंगे। वहीं, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बैठक का शुभारंभ कर भाजपा नेताओं में जोश भरेंगे। शनिवार तक चलने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक का समापन पीएम मोदी के भाषण के साथ होगा, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं का पार्टी का मुख्य चुनावी नारा देंगे।
12 हजार वर्कर्स जुटने का अनुमान
पार्टी सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की यह अब तक की सबसे बड़ी राष्ट्रीय परिषद होगी। इस बैठक में देशभर से लगभग 12 हजार वर्कर्स जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय परिषद की यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब मोदी सरकार ने समान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को आरक्षण देने का फैसला किया है। संसद के दोनों सदनों से पास इस आरक्षण बिल में शिक्षा और रोजगार में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून लागू हो जाएगा। पार्टी का दावा है कि इससे हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनेगा। भाजपा का मानना है कि इससे अगड़ी जाति के वोटर पारर्टी के पक्ष में आएंगे।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी
आपको बता दें कि देश में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। भाजपा शासित इन तीनों राज्यों में कांग्रेस ने सरकार बनाई है। वहीं, इस हार से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति पर एक बार फिर से विचार करने को मजबूर होना पड़ा है।
Updated on:
11 Jan 2019 01:48 pm
Published on:
11 Jan 2019 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
