17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप विधायक दल की बैठक में 62 विधायकों ने केजरीवाल को चुना नेता, 16 फरवरी को लेंगे सीएम पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह स्थल के लिए अंतिम फैसला अभी बाकी है विधायक दल का नेता की जानकारी मिलने के बाद जारी होगी अधिसूचना
less than 1 minute read
Google source verification
aap

आप विधायक दल क बैठक आज।

नई दिल्ली। तीसरी बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद आदमी पार्टी अब शपथग्रहण की तैयारियों जुट गई है। दूसरी तरफ बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एलजी अनिल बैजल से मिले। मुलाकात के दाैरान केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश किया।इसके साथ ही आप विधायक दल की बैठक में 62 विधायकों ने केजरीवाल को चुन लिया है।अब 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल सीएम पद की शपथ लेंगे ।

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ( AAP ) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने बुधवार को अपने आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने यह जानकारी दी। गोपाल राय ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होनी तय है और विधायक आप के विधायक दल का नेता चुनेंगे।

आप नेता ने बताया कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह के लिए दो तारीखों 14 फरवरी और 16 फरवरी पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह स्थल के लिए रामलीला मैदान पर विचार किया जा रहा है और भव्य कार्यक्रम की योजना है। आप नेता ने साफ किया कि शपथ ग्रहण समारोह स्थल के लिए अंतिम फैसला अभी किया जाना बाकी है। उन्होंने बताया कि पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल को इसकी जानकारी दी जाएगी जिसके बाद एक अधिसूचना जारी होगी।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों में आप ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बाकी के 8 सीटों पर कब्जा जमाया वहीं कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई।