3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली फतह की तैयारी में भाजपा, राज्य कार्य समिति बैठक के उद्घाटन सत्र में पहुंचे जेपी नड्डा और मनोज तिवारी

JP Nadda ने डॉ. आंबेडकर सभागार में किया बैठक का औपचारिक उद्घाटन BJP का पूरा फोकस Delhi Assembly Election पर

2 min read
Google source verification
JP Nadda

दिल्ली फतह की तैयारी में भाजपा, जेपी नड्डा ने किया दिल्ली राज्य कार्य समिति की बैठक का उद्धाघटन

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) में मिली भारी सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) अब देश की राजधानी दिल्ली ( delhi ) को फतह करने की तैयारी में जुट गई है। यह वजह है कि भाजपा आलाकमान का पूरा फोकस दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) पर आकर टिक गया है। इसी क्रम में भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ( BJP Working President JP Nadda ) ने शनिवार को डॉक्टर आंबेडकर सभागार में बैठक का औपचारिक उद्धाटन किया।

यह बैठक शाम 5 बजे तक चलेगी

इस दौरान नड्डा ( BJP Working President JP Nadda ) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी की यह बैठक शाम 5 बजे तक चलेगी। इस मौके पर जेपी नड्डा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ( former Union Minister Vijay Goel ), दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ( Delhi BJP Chief Manoj Tiwari ) समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा वाइज पार्टी के मौजूदा स्थिति और माहौल की जानकारी ली।

Congress और AAM Adami Party के खिलाफ जन अभियान

जबकि माना जा रहा है कि शनिवार को शनिवार यानी आज बैठक के दूसरे दिन भाजपा विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) की रणनीति और तैयारियों को अंतिम रूप दे सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार चुनावी रणनीति के तहत भाजपा ने केवल कांग्रेस ( Congress ) और आम आदमी पार्टी ( Aam Adami Party ) के खिलाफ जन अभियान चलाएगी। इसके साथ ही जन-जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) और सरकार की योजनाओं को भी पहुंचाया जाएगा।

दिल्ली में चलेगा सदस्यता अभियान

बैठक के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि 6 जुलाई से देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह सदस्यता अभियान दिल्ली में एतिहासिक होगा, जिसको संभव बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Story Loader