24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहां गायब है दिग्विजय सिंह से शादी करने वाली अमृता?

अमृता को करीबी से फॉलो कर रहे 68 वर्षीय दिग्विजय सिंह ने अमरीका से एक निजी चैनल से बातचीत में शादी की बात कबूली।

2 min read
Google source verification

image

Pawan Kumar Rana

Sep 07, 2015

Amrita Rai

Amrita Rai

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने टीवी पत्रकार अमृता राय से शादी कर ली है। अमृता राय ने खुद फेसबुक पर इसकी जानकारी दी। 44 साल की अमृता को करीबी से फॉलो कर रहे 68 वर्षीय दिग्विजय सिंह ने अमरीका से एक निजी चैनल से बातचीत में शादी की बात कबूली।



दिग्विजय सिंह की बेटी कैंसर से पीडि़त है। उसके इलाज के लिए दिग्विजय सिंह इस वक्त अमरीका में हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारत लौटते ही वह अमृता राय के साथ शादी को लेकर औपचारिक घोषणा करेंगे। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक का प्रभार देख रहे एआईसीसी के साथियों को बताया था कि वह 29 अगस्त को अमरीका जाएंगे और 10 या 11 सितंबर को भारत लौटेंगे। अमृता के करीबी सूत्रों का कहना है कि दिग्विजय सिंह की बेटी कर्निका की तबीयत बिगड़ती जा रही थी,इसलिए अमृता और कांग्रेस महासचिव ने शादी कुछ समय के लिए टाल दी थी।



सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा टीवी में काम कर रही अमृता लंबी छुट्टी पर है। अमृता के साथ काम करने वाले ने बताया कि संभवतया अमृता अमरीका में हो सकती है। फेसबुक पोस्ट में अमृता ने घोषणा की थी कि दिग्विजय सिंह और उन्होंने निजी समारोह में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी रजिस्टर्ड भी करा ली है। हालांकि फेसबुक पोस्ट में शादी की तारीख और दिन के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। अमृता ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से शादी प्यार के कारण की है।



शुरुआत में तो दिग्विजय सिंह के परिजनों और मित्रों को अमृता की फेसबुक पोस्ट पर भरोसा नहीं हुआ। उन्हें लगा कि यह दिग्विजय सिंह को शर्मिंदा करने की अन्य कोशिश हो सकती है जैसा कि पिछले साल मीडिया में दोनो की निजी तस्वीरें लीक कर दी गई थी। हालांकि अमृता के करीबी सूत्रों का कहना है कि एफबी पोस्ट की ऑथर अमृता ही है। दिग्विजय सिंह के कबूलनामे के बाद इसकी पुष्टि भी हो गई।

ये भी पढ़ें

image