अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता दिलीप वलसे पाटिल ( Dilip Walse Patil ) महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुंबई। एंटीलिया केस सामने आने के बाद हर महीने 100 करोड़ रुपये उगाही करने के आरोपों में घिरे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुक ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है।
अब अनिल देशमुख की जगह पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता दिलीप वलसे पाटिल ( Dilip Walse Patil ) महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देशमुक का इस्तीफा सौंपते हुए ये अवगत कराया है कि दिलीप वलसे पाटिल बतौर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। ऐसे में अब ये जानन जरूरी है कि दिलीप वलसे पाटिल कौन हैं। आइए जानते हैं इनसे जुड़ी पांच बड़ी बातें..
- दिलीप वलसे पाटिल एनसीपी के बड़े नेता हैं और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के काफी करीबी माने जाते हैं। पाटिल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शरद पवार के पीए के रूप में की थी।
- दिलीप पाटिल के पास महाराष्ट्र की राजनीति में लंबा अनुभव है। वे 6 बार महाराष्ट्र की अंबेगांव विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।
- दिलीप पाटिल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस के किशनराव को अंबेगांव सीट से हराकर की थी।
- दिलीप वलसे पाटिल के पिता दत्तात्रेय वलसे पाटिल कांग्रेस के विधायक थे और शरद पवार के नजदीकी मित्र भी थे।
- दिल्ली पाटिल महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में आबकारी एवं श्रम विभाग मंत्री का पद संभाल रहे हैं। वे 1999 से लेकर 2008 तक वित्त मंत्री, ऊर्जा मंत्री, उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री जैसे कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।