राजनीति

इस महिला की वजह से ट्विटर पर हिट हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

विधानसभा चुनावों और 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी सोशल मीडिया टीम में बड़ा बदलाव किया है।

2 min read
Nov 19, 2017

नई दिल्ली। जैसे-जैसे गुजरात विधानसभा चुनाव आता जा रहा है। वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। राहुल की इस सफलता के पीछे दिव्या संपंदना उर्फ राम्या का हाथ है। आइए आपको बताते हैं कि कौन है राम्या?

डिजिटल टीम को लीड कर रहीं राम्या
देश में आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी सोशल मीडिया टीम में बड़ा बदलाव किया है। इसमें अब दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या को डिजिटल टीम का हेड बनाया गया है। राम्या दक्षिण भारत में कांग्रेस की बड़ी नेता हैं। वहीं 4 अक्टूबर को राहुल गांधी ने सभी राज्यों के आईटी और सोशल मीडिया सेल को भंग कर दिया है। मामले में राम्या ने कहा कि शुरुआत में मुझसे इस मुद्दे पर बात नहीं की गई थी, लेकिन जबसे मैंने सोशल मीडिया टीम को संभाल है तबसे उसमें अच्छा बदलाव आ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने में अपनी टीम की क्षमता बढ़ाने के लिए उन्होंने कई पेशेवर लोगों को भर्ती किया है। मौजूदा समय में 85 प्रतिशत डिजिटल टीम के सदस्य पेशेवर हैं। राम्या सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और पीएम मोदी की जमकर आलोचना करती हैं।

ट्रॉल और फेक न्यूज को रोकना चुनौती
राम्या ने माना कि मौजूदा समय में ट्रॉल और फेक न्यूज को रोकना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा हमारी टीम में महिलाओं की संख्या बढ़ने से कांग्रेस का सोशल मीडिया पर प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पहले कांग्रेस नेता सोशल मीडिया की कम सक्रिय थे लेकिन अब उनकी ट्वीट समय पर और काफी प्रभावी होते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस और राहुल गांधी के फालोवर्स बढ़ने से हमारी टीम उत्साहित है और भविष्य में हम और तेजी से काम करेंगे।

Published on:
19 Nov 2017 04:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर