
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ 18 राज्यों में दो लोकसभा और 51 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। दो राज्यों बिहार और महाराष्ट्र में लोकसभा की दो सीटों जबकि 17 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के नतीजे दोपहर तक आ जाएंगे। 21 अक्तूबर को बिहार की समस्तीपुर और महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ था।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के अलावा आज 18 राज्यों की दो लोकसभा और 51 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आएंगे। दो राज्यों बिहार और महाराष्ट्र में लोकसभा की दो सीटों जबकि 17 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के नतीजे आज आएंगे। 21 अक्तूबर को बिहार की समस्तीपुर और महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ था।
जिन 51 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, उनमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटें, गुजरात की छह सीटें, बिहार की पांच, असम की चार, पंजाब की चार, केरल की पांच, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो, हिमाचल प्रदेश की दो और तमिलनाडु की दो सीटें शामिल हैं। इसके अलावा अरूणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ।
Updated on:
24 Oct 2019 10:20 am
Published on:
24 Oct 2019 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
