-कांग्रेस की सभा में भिड़े दोनों नेता, एक-दूसरे को धक्का देकर गिराया
-डीग जिले के मेवात से जुड़ा है मामला
डीग जिले की कामां विधानसभा अब कांग्रेसियों के बीच अखाड़ा बनी हुई है। यहां इस बार के विधानसभा चुनाव में हार का सामना कर चुकी कांग्रेस की पूर्व मंत्री जाहिदा खान का मंगलवार को गुस्सा उन्हें हराने वाले प्रत्याशी को देख इस कदर फूटा कि पहले उन्होंने भाषण के जरिये उस नेता को भाजपा का एजेंट बता डाला। फिर वह नेता भाषण देने लगा तो उसके हाथ से माइक छीनकर उसे गिरा दिया। ऐसे में उस नेता भी पूर्व मंत्री जाहिदा खान को गिरा दिया।