4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजेंद्र सिंह शेखावत की पाकिस्तान को दो टूक, नहीं जाएगा भारत के हिस्से का एक बूंद पानी

Gajendra Singh Shekhawat ने किया रावी दरिया का दौरा 2022 तक बैराज प्रोजेक्ट हो सकता है पूरा Pak Border से लगे 100 से अधिक गांवों को मिलेगा पानी का लाभ

2 min read
Google source verification
gajendra_singh_shekhawat.jpeg

नई दिल्ली। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ( Union Minister Gajendra Singh Shekhawa ) ने कहा कि रावी नदी ( Ravi River ) पर बन रहे बैराज परियोजना पूरा होने के बाद भारत का एक बूंद पानी पाकिस्तान ( Pakistan ) नहीं जाएगा। भारत का जो पानी है वो यहीं पर इस्तेमाल होगा। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को रावी दरिया पर बन रहे बैराज प्रोजेक्ट का दौरा कर वहां चल रहे परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बैराज परियोजना तैयार होने से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों को उनके हिस्से का पूरा पानी मिलेगा।

बता दें कि भारत से पाकिस्तान ( Pakistan ) जाने वाले नदियों के पानी को पाकिस्तान में जाने से रोकने की योजना का काम अब अंतिम चरण में है। भारत पाकिस्तान को दिए जाने वाले पानी को रोकने की तैयारी में है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ( Union Minister Gajendra Singh Shekhawa ) ने रंजीत सागर डैम के अधिकारियों के साथ बैठक की और साइट का निरीक्षरण भी किया। उन्होंने कहा कि बैराज का काम प्रगति पर है और हमें उम्मीद है कि 2022 तक इसका काम पूरा हो जाएगा। बैराज के निर्माण में केंद्र सरकार की तरफ से फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मोदी के मंत्री शेखावत ने बताया कि बांध से बचने वाले पानी को सीमावर्ती क्षेत्रों में मुहैया करवाया जाएगा जिससे 100 से अधिक गांवों को पीने का पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के खर्च में केंद्र सरकार ( Central Government ) 86 प्रतिशत फंड देगी। जम्मू और कश्मीर को भी इसका काफी फायदा मिलेगा।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के हिस्से के फंड को भी केंद्र सरकार ही देगी और बैराज के खर्च का 14 प्रतिशत हिस्सा पंजाब सरकार देगी। एसवाईएल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट का जो फैसला होगा उसे सभी को मानना पड़ेगा।