5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्दिक की 4 नई सेक्स CD लीक, बोले- अब गुजरात के विकास की CD दिखाओ

हार्दिक पटेल की चार और सेक्स सीडी वायरल हो रही है। इस क्लिप में कथित रुप से हार्दिक अपने दोस्तों और कुछ लड़कियों के साथ बैठकर शराब पी रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Nov 15, 2017

Hardik Patel

अहमदाबाद: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की सेक्स सीडी से गुजरात में राजनीति गर्मा गई है। 24 घंटे के अंदर दो सेक्स सीडी जारी होने के बाद अब इंटरनेट पर हार्दिक की चार और सेक्स क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप में कथित रुप से हार्दिक अपने दोस्तों और कुछ लड़कियों के साथ बैठकर शराब पी रहे हैं।


दोस्तों के मौजमस्ती कर रहे हार्दिक
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबकि इन वीडियोज में एक वीडियो खासा चर्चा में है। जिसमें वो गंजे दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस वक्त का है जब पाटीदार आरक्षण आंदोनल में मारे गए लोगों के शोक में हार्दिक ने अपने बाल मुंडवाए थे। लेकिन वीडियो में वो दोस्तों के साथ मौजमस्ती करते दिख रहे हैं। हालांकि अभी तक इन वीडियो क्लिप की प्रमाणिकता संदिग्ध है।

जनता CD नहीं विकास देखना चाहती है
हार्दिक पटेल ने इन सभी वीडियोज को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी छवि खराब करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। 14 नवंबर की रात हार्दिक ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात की जनता 22 साल के लड़के की नहीं, 22 साल में हुए विकास की सीडी देखना चाहती हैं।


मंगलवार को एक सीडी हुई लीक
मंगलवार को एक निजी न्यूज चैनल ने भी एक वीडियो जारी किया था। चैनल के मुताबिक यह वीडियो एक अश्विनी नाम के शख्स ने उन्हें दिया था। उनका कहना है कि यह वीडियो असली है या नकली नकली उनको नहीं मालूम है। वीडियो की सच्चाई हार्दिक पटेल के अलावा कोई नहीं बता सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 22 मई 2017 का है।

सोमवार को सेक्स सीडी हुई वायरल
उससे पहले सोमवार को भी सोशल मीडिया पर हार्दिक पटेल की एक और सेक्स सीडी वायरल हुई थी। जिसमें वो एक युवती के साथ बेडरुम में बैठे दिख रहे हैं। इस वीडियो में हार्दिक जैसा युवक दिखाई दे रहा है इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


हार्दिक ने कहा फर्जी है सीडी
वीडियो वायरल होने के बाद हार्दिक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से आंदोलन को फेल करने के लिए यह सीडी बनाई गई है। भारतीय जनता पार्टी ने तो संजय जोशी की भी सीडी बनवाई थी, जो बाद में नकली साबित हुई।


अब गंदी राजनीति की शुरुआत
इसी मामले में हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर लिखा है कि अब गंदी राजनीति की शुरुआत हो गई हैं। मुझे बदनाम कर लो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन गुजरात की महिलाओ का अपमान किया जा रहा हैं।

सेक्स करना मौलिक अधिकार
हार्दिक पटेल की कथित सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी उनके बचाव में उतरे हैं। मेवानी ने ट्वीट कर लिखा की प्रिय हार्दिक पटले, आप चिंता नहीं करें, मैं आपके साथ हूं और सेक्स मौलिक अधिकार है किसी को भी आपकी प्राइवेसी में दखल देने का हक नहीं है।