4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी घर चल गए लेकिन सोशल मीडिया पर उड़ता ही जा रहा है Seaplane

पीएम मोदी सी प्लेन से सफर करके वापस भी आ चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर मोदी का सी प्लेन अभी भी उड़ान भरता दिख रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Dec 12, 2017

modi

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव प्रचार तो खत्म हो गया। पीएम मोदी थोड़ी देर सी प्लेन से सफर करके वापस भी आ चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर मोदी का सी प्लेन अभी भी उड़ान भरता दिख रहा है। जहां कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की, वहीं कुछ चुटकियां लेते दिखाई दिए। किसी ने उनकी इस यात्रा को हवा-हवाई बताया, तो किसी ने इसे विकास से जोड़ा।

modi

कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवानी ने लिखा है कि जश्न-ए-इलेक्शन तेरा भी क्या जलवा है, जब अत्याचार हो रहे थे गुजरात में तब उड़ रहे थे विदेश में, और जब चुनाव आया है गुजरात में तो तब उड़ रहे है सी प्लेन में।

modi

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने लिखा है कि सी-प्लेन दूसरे देशों में बहुत समय से हैं। आज हमारे गुजरात में आया है। काफी खुश हूं। लेकिन चुनाव के अगले दिन ही आया, वो बढिय़ा बात है। किसान कीटनाशक दवाई भी प्लेन से डाल सकें, ऐसा कुछ कीजिए।

modi

रवींद्र जडेजा के पैरोडी ने ट्वीट किया- प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को रद्द कर दिया गया, इसलिए उन्होंने सीप्लेन का इस्तेमाल अपनी कैंपेनिंग में किया। अगर प्लान ए और प्लान बी काम नहीं करता, तब प्लान सी ही काम आता है।

modi

modi

कांग्रेस नेता रणदीप एस सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा है कि विकास की बातें उनको न भाई, कहते हैं उनको हवा-हवाई?