नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman ) ने शुक्रवार को आम बजट पेश किया। यह बजट ( budget 2019-20 ) गांव, गरीब और किसान पर केंद्रीत रहा। महिला सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाओं का वित्त मंत्री ने ऐलान किया।
बजट पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ( Hema Malini Reaction on Budget ) ने कहा, ‘एक महिला को बजट पेश करते हुए देखकर काफी अच्छा लगा। नारी , नारायणी है। अगर यह बात देश में लोग समझ लें तो महिलाओं के साथ आए दिन होने वाली हिंसा बंद हो जाएगी।’