8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह का कांग्रेस और केजरीवाल पर तीखा प्रहार, दिल्ली में इनके इशारों पर हुई हिंसा

गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal) और कांग्रेस पर आरापों की झड़ी लगा दी।

2 min read
Google source verification
Home Minister Amit Shah

अमित शाह का कांग्रेस और केजरीवाल पर तीखा प्रहार, दिल्ली में इनके इशारे पर हिंसा हुई

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal) और कांग्रेस पर आरापों की झड़ी लगा दी। नागरिकता कानून को लेकर देश की राजधानी में हुई हिंसा को लेकर अमित शाह ने केजरीवाल और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। शाह ने कहा कि दिल्ली में एक एजेंडे के तहत हिंसा फैलाई गई।

भ्रम फैलाने की वजह से हिंसा फैली- शाह

अमित शाह ने कहा कि नागरिकता कानून बिल (Citizenship Amendment Bill) पर संसद के अंदर चर्चा हुई, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। इधर उधर की बातें करते रहें। बाहर निकलते ही इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष भ्रम फैलाने में जुट गया। भ्रम फैलाने की वजह से हिंसा फैलाई गई। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दिल्ली में अशांति फैलाने का काम किया। इसको दंड देने का वक्त आ गया है और दिल्ली की जनता को इन्हें दंड देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:अरुंधति रॉय बोलीं- NPR पर कोई जानकारी मांगे तो नाम रंगा-बिल्ला और पता पीएम आवास बताएं

ये दूसरे के काम पर अपना ठप्पा लगाते हैं- शाह

दिल्ली के कड़कड़डूमा में डीडीडी ईस्ट दिल्ली हब के उद्घाटन के मौके पर अमित शाह ने केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर भी आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि ये दूसरे के काम पर अपना नाम लिखते हैं।

शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई-नई चीजें करते रहते हैं। उन्होंने एक नई शुरुआत की है, सोचना भी क्यों? बजट भी क्यों देना? भूमि पूजन भी क्यों करना? किसी के काम पर अपने नाम का ठप्पा लगा देना है। शाह ने कहा कि कल एक विज्ञापन देख रहा था जिसमें केजरीवाल ये कह रहे हैं हर घर को जल मिलेगा, लेकिन केजरीवाल ये भूल गए हैं कि यह सपना प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को दिखया था।