मुलाकात के बाद चिदंबरम ने अपने परिवार के जरिए ट्विटर हैंडल से मोदी सरकार पर निशाना साधा था। पी चिदंबरम ने ट्वीट किया कि ‘मैं सम्मान की अनुभूति कर रहा हूं कि श्रीमती सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह जी मुझसे मिलने आए। जब तक कांग्रेस पार्टी मजबूत और साहसी है, मैं भी मजबूत और साहसी रहूंगा।