जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और डेमोक्रेटिक पार्टी ( राष्ट्रवादी ) के अध्यक्ष गुलाम हसन मीर, पीडीपी के पूर्व विधायक दिलावर मीर, नूर मोहम्मद शेख, अशरफ मीर और पूर्व कांग्रेस विधायक फारूक अंद्राबी, इरफान नकीब समेत अन्य कई नेता भी श्अपनी पार्टीश् में शामिल होने की घोषणा की। सैयद अल्ताफ बुखारी ने अपनी पार्टी में इन नेताओं का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी आम लोगों के लिए काम करेगी।