
भू माफियाओं के अतिक्रमण पर चली जेसीबी, 2 करोड़ की जमीन करवाई मुक्त
देवास. गुंडा अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन की टीम ने बुधवार को इंदौर-बैतूल हाइवे पर कालापाठा में बड़ी कार्रवाई की। यहां भू माफियाओं द्वारा आदिवासी परिवारों की जमीन पर किए गए कब्जे को ढहाया गया। करीब 10 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया जो दो करोड़ रुपए कीमती है। मौके पर ही जमीन को उनके मालिकों का सम्मान करके सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार अविनाश सुनानिया के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम कालापाठा के भूमाफिया देपाल सिंह, इक़बाल सिंह और त्रिलोक सिंह के द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि (खेत) पर अवैध कब्जा किया गया था। ये खेत कमल कोरकू, कमलाबाई कोरकू तथा गुलाबबाई कोरकू के थे। पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंची और विधिवत आधार पर गरीब आदिवासियों की अतिक्रमित भूमि (खेत) भू माफिया के क़ब्ज़े से मुक्त कराई गई। देपालसिंह ने नेशनल हाइवे पर स्थित इस भूमि पर अवैध ढंग से ढाबा, गन्ने रस की दुकान व पान चाय की दुकान का धंधा किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, एसडीएम कन्नौद प्रिया वर्मा, एसडीओपी ज्योति उमठ, तहसीलदार नागेश्वर पनिका सहित कन्नौद, बागली, सतवास, कांटाफोड़, उदयनगर, हाटपीपल्या आदि थानों का पुलिस फोर्स तैनात रहा। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व पुलिस-प्रशासन ने कमलापुर के गुंडे नब्बू के द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी इसी तरह की बड़ी कार्रवाई की थी। उसके द्वारा भी करोड़ों रुपए की भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण करके खेती की जा रही थी, खेत पर ही मकान भी बना लिया गया था। पिछले दिनों बागली पुलिस ने उस पर रासुका की कार्रवाई की थी।
Updated on:
30 Mar 2022 06:02 pm
Published on:
30 Mar 2022 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
