राजनीति

शनिवार को होगी JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, अध्यक्ष के तौर पर ललन सिंह के नाम का हो सकता है ऐलान

जनता दल युनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार (31 जुलाई) को शाम चार बजे दिल्ली में बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सांसद ललन सिंह के नाम का ऐलान हो सकता है।

2 min read
Jul 30, 2021
JDU National Executive Meeting Tomorrow, May Announce Name Of Lalan Singh As National President

पटना। बिहार की राजनीति में लगातार सियासी सरगर्मी बनी हुई है। अब जनता दल युनाइटेड (JDU) को नया राष्यट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। दरअसल, शनिवार (31 जुलाई) को शाम चार बजे दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय इस्पात मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, सभी सांसद, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सभी सदस्य हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सांसद ललन सिंह के नाम का ऐलान हो सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से बिहार की सियासी गलियों में चर्चाएं जोरों पर हैं।

अब बिहार विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री सहित सभी जेडीयू नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

सीएम नीतीश कुमार लेंगे फैसला

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर फैसला लेंगे। बताया जा रहा है कि वे जो भी फैसला लेंगे सभी को सर्वमान्य होगा। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इससे पहले ये कहा था कि सीएम नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे सभी को मान्य होगा।

चूंकि मोदी मंत्रीमंडल में ललन सिंह के मंत्री बनाए जाने की संभावना थी, लेकिन जेडीयू से राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया गया। इसके बाद से सियासी गलियो में ये चर्चा शुरू हो गई ललन सिंह मंत्री नहीं बनाए जाने पर नाराज हैं।अब संभावना है कि नीतीश कुमार ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकते हैं।

ललन सिंह ने कहा कि पांच दिन पहले नीतीश कुमार से उनकी बात हुई थी। उन्होंने 30 जुलाई को दिल्ली आने की बात कही थी। लेकिन पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। नीतीश कुमार ही तय करेंगे कि अगला अध्यक्ष कौन होगा।

Updated on:
30 Jul 2021 11:39 pm
Published on:
30 Jul 2021 10:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर