नई दिल्ली : रविवार को जनता दल यूनाइटेड की कार्यकारिणी की बैठक थी। बताया जाता है कि बैठक में पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। उसने निर्णय लिया कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में अकेले चुनाव लड़ेगी। वह इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को सहयोग नहीं करेगी। बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे और इन तीनों ही राज्यों में भाजपा सत्तारुढ़ है।