4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल सिब्बल ने अधिकारियों को दिखाई आंखें, कहा- चुनाव आते-जाते रहते हैं, संविधान के प्रति दिखाएं वफादारी

सिब्बल ने अधिकारियों को कहा है कि चुनाव आएंगे और जाएंगे, कुछ समय हम सत्ता में रहेंगे कुछ समय सत्ता से बाहर रहेंगे। लेकिन हम उन सभी अधिकारियों पर नजर रख रहे हैं जो प्रधानमंत्री के प्रति अपनी वफाधारी दिखा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
कपिल सिब्बल ने अधिकारियों को दिखाई आंखे, कहा- चुनाव आते-जाते रहते हैं, संविधान के प्रति दिखाएं वफादारी

कपिल सिब्बल ने अधिकारियों को दिखाई आंखे, कहा- चुनाव आते-जाते रहते हैं, संविधान के प्रति दिखाएं वफादारी

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में सलाह दी है। सिब्बल ने अधिकारियों को कहा है कि चुनाव आएंगे और जाएंगे, कुछ समय हम सत्ता में रहेंगे कुछ समय सत्ता से बाहर रहेंगे। लेकिन हम उन सभी अधिकारियों पर नजर रख रहे हैं जो प्रधानमंत्री के प्रति अपनी वफाधारी दिखा रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि वे संविधान के प्रति जवाबदेह हैं और उनके लिए संविधान से बड़ा कुछ भी नहीं है। बता दें कि कपिल सिब्बल ने अभिनेता अमोल पालेकर के संदर्भ में बोलते हुए कहा कि उन्हें नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के कार्यक्रम में बोलने नहीं दिया क्योंकि वे सरकार की आलोचना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी के खिलाफ देशद्रोह हो जाता है, किसी को बोलने नहीं दिया जाता है। ये तो न्यू इंडिया है ना। देश बदल रहा है, मोदी जी यही अच्छे दिन के बारे में बात करते थे।

रफाल पर बोले सिब्बल

आपको बता दें कि रफाल पर बोलते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि वर्तमान सीएजी राजीव महर्षि जब वित्त सचिव थे तब यह सौदा हुआ था लेकिन अब जब इस भ्रष्ट डील की जांच होनी चाहिए, तब वह अपने आप की जांच कैस कर सकते हैं। यदि वे जांच भी करेंगे तो पहले अपने आप को क्लीनचिट देंगे और फिर बाद में सरकार को। ये तो हितों के टकराव की बात है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.