
लालू को जमानत न मिलने से कार्यकर्ताओं में निराशा, अब जेल से देने होंगे सिंबल
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जमानत न मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी निराशा है। वहीं, अब लगभग तय हो गया है कि लोकसभा चुनाव के खड़े होने वाले राजद उम्मीदवारों को उन्हें जेल से ही सिंबल देना पड़ेगा। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि उनके पास अन्य विकल्पों के लिए अब समय शेष नहीं बचा है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि इसके लिए लालू सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास
आपको बता दें कि राजद भाजपा नीत एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहा है। चूंकि लालू यादव देश के बहुचर्चित चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं, वहीं उनकी अनुपस्थिति में उनके बेटे तेजस्वी यादव पार्टी की सारी रणनीतियां तय कर रहे हैं। लेकिन निर्वाचन आयोग के नियमानुसार अपनी पार्टी के उम्मीदवरों को सिंबल देने का अधिकार केवल लालू यादव के पास है। वहीं, बिहार के पूर्व सीएम और राजद नेता लालू प्रसाद यादव परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि इस बार मकर संक्रांति पर राबड़ी आवास में चूड़ा दही के भोज का आयोजन नहीं होगा। आपको बता दें कि लालू यादव के घर पर चूड़ा दही भोज का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है। यहां तक कि इस आयोजन में पार्टी के साथ ही विपक्षी नेताओं को भी न्योता भेजा जाता था। लालू परिवार में इस त्योहार को लेकर ऐसा उत्साह रहता था कि राजद प्रमुख खुद मेहमानों को चूड़ा-दही परोसते थे।
सूना रहेगा राबड़ी आवास
आपको बता दें कि पिछले दो सालों में ऐसा दूसरी बार है जब लालू परिवार मकर संक्रांति पर भोज का आयोजन नहीं कर रहा। पिछले साल भी राजद मुखिया ने भोज का आयोजन नहीं किया था। जबकि इसा साल भी लालू के खराब स्वास्थ्य और जमानत न मिलने से पार्टी के लोग काफी निराश हैं।
Published on:
13 Jan 2019 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
