4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019: हिसार में बोले अमित शाह- ‘हरियाणा के विकास में मोदी सरकार का हाथ’

अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा के हिसार में जनसभा को संबोधित किया। यहां के बाद भाजपा अध्यक्ष चरखी दादरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनाव के अंतिम दो चरणों के लिए भाजपा ने झोंकी अपनी पूरी ताकत।

2 min read
Google source verification
amit shah

loksabha election 2019- BJP president Amit Shah Rajasthan visit

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा के हिसार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज हरियाणा पूरे देश के अंदर एकमात्र राज्य है, जो पूर्ण रूप से केरोसिन मुक्त हो चुका है। यहां के हर घर में गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। मोदी जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हरियाणा से की। पहले यहां 1000 बेटों की तुलना में 871 बेटियों का जन्म होता था, आज 1000 बेटों की तुलना में 922 बेटियों का जन्म हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा में बारी-बारी से चौटाला-हुड्डा चुनकर आते थे। चौटाला आते थे तो यहां गुंडे हावी होते थे, हुड्डा आते थे तो भ्रष्टाचार हावी होता था। उन्होंने कहा कि 55 साल तक राहुल बाबा के परिवार ने देश में शासन किया लेकिन गरीबों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मोदी जी की सरकार आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक का सारा खर्चा देने का काम कर रही है। यहां के बाद भाजपा अध्यक्ष चरखी दादरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के 5 चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा लिए गए हैं, जबकि दो चरणों के लिए मतदान कराया जाना अभी शेष है। छठे चरण के लिए 12 मई को मतदान कराया जाना है। यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस समेत कोई भी दल अंतिम दो चरणों में चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

अमित शाह का चुनावी कार्यक्रम—

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.