5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ग्रेनेड अटैक तो ममता के गढ़ में हिंसा और हंगामा

लोकसभा चुनाव के दौरान बवाल और झड़प बंगाल में देसी बम फेंकने से 15 लोग घायल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ग्रेनेड अटैक

less than 1 minute read
Google source verification
election violence

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में ग्रेनेड अटैक तो ममता के गढ़ में हिंसा और हंगामा

नई दिल्ली। पांचवें चरण का मतदान जारी है। इस दौरान देश के कुछ अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की भी खबरें आ रही है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक और ग्रेनेड फेंका गया है। तो बंगाल में सुबह से ही बवाल जारी है। यहां कई जगहों पर हंगामा हुआ है। हालांकि सुरक्षबलों द्वारा स्थिति काबू में करने का दावा किया जा रहा है। आतंकियों ने पुलवामा के चटपोरा बूथ पर ग्रेनड ब्लास्ट किया है। पुलवामा में यह दूसरी बार ग्रेनेड अटैक किया गया है। इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। इससे पहले इसी सीट पर ग्रेनेड अटैक किया गया था। इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में 1 बजे तक 11.43 फीसदी मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी, हिंसा तेज- जम्मू में ग्रेनेड तो बंगाल में देसी बम से हमला

वहीं पश्चिम बंगाल से भी चुनाव के दौरान हिंसा हुई है। कई जगहों पर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। वहीं बनगांव में मतदान के दौरान देसी बम फेंका गया है। हिमली क्षेत्र में देसी बम फेंकने से 15 लोग घायल हो गए हैं। टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प के बाद देसी बम फेंका गया है। तृणमूल कांग्रेस पर बम फेंकने का आरोप लगा है। इसके अलावा हावड़ा में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए हैं। दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है।