12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: कांग्रेस ने 6 लोकसभा सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची, नॉर्थ-ईस्ट से लड़ेंगी शीला दीक्षित

कांग्रेस ने दिल्ली की 6 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची। शीला दीक्षित नॉर्थ—ईस्ट दिल्ली सीट से होंगी कांग्रेस की प्रत्याशी। दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावनाएं खत्म!

less than 1 minute read
Google source verification
Lok Sabha election 2019

दिल्ली: कांग्रेस ने 6 लोकसभा सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची, नॉर्थ-ईस्ट से लड़ेंगी शीला दीक्षित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ लगाई जा रही सारी अटकलों को दरकिनार करते कांग्रेस ने सात में छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली में कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर शेष संभावनाओं पर भी विराम लग गया है। कांग्रेस की सूची के अनुसार दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित नॉर्थ—ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी।

नई दिल्ली से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अजय माकन को अपन प्रत्याशी बनाया है, जबकि उत्तर पश्चिम दिल्ली से राजेश लिलोथिया पर दांव लगाया है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची—

आप के साथ बातचीत विफल

दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की लंबे समय से अटकले लगाई जा रही थीं। इसको लेकर दोनेां ही दलों में कई दौर की वार्ता भी हो चुकी थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से यह स्पष्ट हो गया था कि कांग्रेस दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा था कि पहले दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की कोशिशें चल रही थीं। कई दौर की बैठकों के बावजूद दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पाई। कांग्रेस नेता के अनुसार आप के साथ बातचीत विफल हो गई है और हम दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.