
मिजोरम: सीएम जोरमथांगा ने मंत्रियों को विभाग बांटे, खुद के पास रखे आठ विभाग
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद सबसे पहले मिजोरम में नई सरकार को गठन हुआ है। हिंदी भाषी मीडिया की सुर्खियों से दूर चुनाव जीतने के तीन दिन बाद ही मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख जोरमथांगा ने मुख्यंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया। पीएम मोदी ने मिजोरम में नई सरकार के गठन पर सीएम को बधाई दी है।
सीएम के पास आठ विभाग
मिजोरम के मुख्य सचिव अरविंद राय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीएम जोरमथांगा के पास वित्त, लोक निर्माण विभाग और छह अन्य विभाग हैं। उपमुख्यमंत्री तानलुइया को सार्वजनिक स्वास्थ्य, शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन सहित चार विभाग दिए गए हैं।
किसे क्या जिम्मेदारी मिली
वहीं आर. लालथंगलियाना को परिवार कल्याण, उच्च एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा, वाणिज्य, औद्योगिक विभाग, जबकि लालचमलियाना को गृह विभाग का जिम्मा दिया गया है। आर. ललजिरलियाना को ऊर्जा और कला व संस्कृत और सी. ललरिंसांगा को कृषि, सिंचाई और जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पांच कैबिनेट मंत्रियों के अलावा छह राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इनके बीच भी विभागों का बंटवारा कर दिया गया
पीएम मोदी ने जोरमथांगा को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर जोरमथंगा को बधाई दी है। मोदी ने अपने ट्विट संदेश में कहा कि जोरमथंगा को मिजोरम के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई। उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी और राज्य के विकास की दिशा में काम करेगी।
तीसरी बार सीएम बनें जोरमथांगा
एमएनएफ चीफ जोरमथांगा ने शनिवार को तीसरी बार इस पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन ने यहां राजभवन में एक समारोह में जोरमथांगा और मंत्रिपरिषद के 11 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Published on:
15 Dec 2018 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
