23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
बदल गया मोदी सरकार का नारा- अब- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास
Play video

बदल गया मोदी सरकार का नारा- अब- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी अगली सरकार के लिए नया नारा दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 26 May 2019, 8:28 AM IST

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राष्ट्रपति ने मोदी को सरकार बनाने के लिए न्यौता दिया है। राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत में मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री मनोनीत किया है और सरकार गठन की आगे की प्रक्रिया का ब्योरा देने को कहा है। उन्होंने कहा कि नई सरकार प्रचंड जनमत और जनादेश से जुड़ी अपेक्षाएं पूरी करने का प्रयास करेगी। नई सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ सबकी सुरक्षा और समृद्धि की प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। इसके पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) की ओर से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ह नेताओं ने शनिवार रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के गठबंधन का नेता चुने जाने के समर्थन में पत्र सौंपा।