
मुंबई के जोगेश्वरी में गैस सिलेंडर विस्फोट, 13 लोग घायल
नई दिल्ली।मुंबई के जोगेश्वरी स्थित हनुमान चॉल में गैस सिलेंडर फटने से 13 लोगों के गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विस्फोट होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
राहत कार्य जारी
सिलेंडर धमाके की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। फिलहाल फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। घायलों को जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अस्पताल में भर्ती घायलों के नाम
1. निरु मलिक 2. गुड़िया गुप्ता 3. अंश गुप्ता 4. दीपक राय 5. तौफीक शेख 6. राहुल सिंह 7. शकुंतला कगल 8. शहनाज शेख 9. मल्लिका शेख 10. उषा उमड़े 11. आलिम शेख 12. प्रियंका नलवाड़े 13. अनुष्का सिंह ।
Updated on:
22 May 2019 08:27 am
Published on:
22 May 2019 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
