
Nawab Malik
नई दिल्ली। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की भविष्यवाणी को एनसीपी नेता नवाब मलिक ने फर्जी बताया है। नवाब मलिक ने नारायण राणे पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके दावे में कोई दम नहीं है वे फर्जी बातें कर रहे हैं। ये सब बीजेपी की आईटी सेल के दिमाग की उपज है। नवाब मलिक ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। मलिक ने पूछा कि क्या आईटी सेल द्वारा की गई इन फोटोशॉप्ड तस्वीरों के बल पर नारायण राणे मार्च तक महाराष्ट्र में भाजपा सरकार का दावा कर रहे हैं।
फर्जी दावे कर रहे हैं नवाब मलिक
दरअसल, नवाब मलिक ने सोशल मीडिया पर शरद पवार और महाराष्ट्र भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक साथ मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने ये तस्वीरें बीजेपी की आईटी सेल द्वारा फोटोशॉप की गई हैं और नारायण राणे इन तस्वीरों के आधार पर फर्जी दावें कर रहे हैं। उनके दावों में बिल्कुल दम नहीं है।
बता दें कि बीते दिन बीजेपी नेता नारायण राणे ने दावा किया था कि जल्द ही महाराष्ट्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी। उन्होंने दावा किया कि अगले साल मार्च में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार गिर जाएगी। इसके बाद बीजेपी राज्य में सरकार बनाएगी। नारायण राणे के इस दावे के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है।
इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि सीएम ठाकरे अभी बीमार हैं, उनके बारे में बोलना ठीक नहीं। हालांकि मैं यह बात दावे के साथ कह सकता हूं कि राज्य में गठबंधन की सरकार के पास अब ज्यादा समय नहीं है। जल्द ही महाराष्ट्र की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा होगा।
Published on:
27 Nov 2021, 8:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.