
नई दिल्ली। आखिरकार महाराष्ट्र में 18 दिन बाद सियासी संकट के बादल छंटने लगे हैं। शिवसेना के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। हालांकि इस औपचारिक ऐलान 17 नवंबर को किया जाएगा। एनसीपी चीफ शरद पवार ने साफ किया है प्रदेश में शिवसेना के नेतृत्व सरकार बनाई जाएगी और इसका ऐलान बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि के दिन किया जाएगा।
शरद पवार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के जरिये ना सिर्फ सरकार गठन को लेकर बात की बल्कि किसानों की बेहाली पर भी बोले। उन्होंने कहा बेतहाशा बारिश के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ है। पवार ने कहा है कि फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके लिए जल्द उचित प्रयास किए जाएंगे।
इस एजेंडे पर तैयार होगी सरकार
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा जबकि एनसीपी, कांग्रेस को डिप्टी सीएम दिए जाएंगे। यही नहीं इसके अलावा मंत्री पद के लिए तीनों पार्टी में 14 (शिवसेना)-14 (एनसीपी)-12 (कांग्रेस) का फॉर्मूला सामने आ रहा है।
केंद्र से मांगी मदद
शरद पवार ने प्रदेश में बेतहाशा बारिश के बाद संतरा किसानों की दुर्दशा पर चिंता जताई। उन्होंने किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार से गुहार भी लगाई। पवार ने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित किसानों की मदद करे।
Updated on:
15 Nov 2019, 4:58 PM IST
Published on:
15 Nov 2019, 12:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.