NCP symbol to Ajit Pawar : Election Commission ने मंगलवार (6 फरवरी) को घोषणा की है कि अजित पवार गुट ही असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) है। पार्टी संस्थापक Sharad Pawar के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। आयोग ने एक आदेश में अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह को NCP का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ भी आवंटित कर दिया. शरद पवार गुट ने निर्वाचन आयोग के फैसले को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। शरद पवार गुट की नेता Supriya Sule ने कहा, इसके पीछे अदृश्य शक्ति है।