23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनआईए की हाफिज सईद की बहन आसिया अंद्राबी से पूछताछ जारी, आतंकियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

एनआईए ने आसिया अंद्राबी के साथ उसकी दो सहयोगियों नाहिदा नसरीन और सोफी फहमीदा को भी गिरफ्तार किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 10 Jul 2018, 3:04 PM IST

asia andrabi

एनआईए की हाफिज सईद की बहन आसिया अंद्राबी से पूछताछ जारी, आतंकियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी हाफिज सईद की बहन आसिया अंद्राबी को चार दिन पहले हिरासत में लिया था। आज एनआईए के अधिकारी अंद्राबी से गहन पूछताछ कर रहे हैं। कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी से एनआईए के अधिकारी दिल्ली मुख्यालय में उससे पूछताछ कर रहे हैं। आपको बता दें कि कश्मीर में पांव पसार रहे पाकिस्तानी आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा पर नकेल कसने के लिए एनआईए ने अंद्राबी को गिरफ्तार किया है।

कौन है अंद्राबी?
आसिया अंद्राबी लश्कर प्रमुख हाफिज सईद की मुंहबोली बहन है। वह पिछले कुछ वर्षों से जम्‍मू और कश्‍मीर में पृथकतावादी गतिविधियों को लेकर सक्रिय है। उसके ऊपर 2016 में कश्मीर घाटी में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद युवाओं को विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप है। इसके लिए आसिया को अप्रैल में वहां गिरफ्तार किया गया था। अब उसे श्रीनगर जेल से शुक्रवार को 10 दिनों की हिरासत में दिल्ली लाया गया है। जांचकर्ताओं ने कहा कि आसिया ने लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के साथ सालों से खुलेतौर पर जुड़ी हैं।

कहां पर है अंद्राबी?
प्रतिबंधित दुख्तरन-ए-मिल्लत की प्रमुख अंद्राबी को दिल्ली के एनआईए लॉकअप में रखा गया है। एनआईए दिल्‍ली हेडक्‍वार्टर में हर घंटे नई महिला जांचकर्ताओं की एक टीम उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उससे लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद से तार जुड़े होने और भारत विरोधी गतिविधियों से संबंधित सवाल किए जा रहे हैं। वह बहुत कम सवालों का जवाब दे रही है। एनआईए के लिहाज से अहम सवालों का वह जवाब नहीं देती है। एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि अंद्राबी जांच टीम के सदस्‍यों से सहयोग नहीं कर रही है।

टि्वटर अकाउंट पर जांच एजेंसियों की नजर
जानकारी के मुताबिक आसिया ने टेलीफोन पर हाफिज सईद की रैली को संबोधित किया था। जांचकर्ताओं में से एक अधिकारी ने कहा कि हाल ही में हाफिज ने अपनी बहन को कॉल किया था। आसिया अंद्राबी के टि्वटर हैंडल से खुलासा हुआ है कि लश्कर के कई लोग उसके फॉलोवर्स फैन हैं। उनमें से कुछ कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादी हैं, जबकि कुछ पाक अधिकृत कश्मीर में सक्रिय हैं।