28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NDA में विवाद को लेकर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, सीट शेयरिंग को लेकर नहीं कोई मतभेद

NDA में चल रहे विवाद पर आखिरकार नीतीश कुमार ने अपना रूख साफ कर दिया।

2 min read
Google source verification
nitish kumar

NDA में विवाद को लेकर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, सीट शेयरिंग को लेकर नहीं कोई मतभेद

नई दिल्ली। एनडीए ने चल रहे विवाद पर आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी। नीतिश कुमार ने कहा कि एनडीए में कोई विवाद नहीं है। इतना ही नहीं उनका कहना है कि सीट शेयरिंग को लेकर जदयू में कोई मतभेद नहीं है। बिहार के सीएम ने कहा कि हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

चुनाव की बातें चुनाव के समय में- नीतीश कुमार

नीतीश ने कहा कि फिलहाल इस विषय पर बात करने की जररूत नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावी बातें चुनाव के समय देखी जाएंगी। वहीं, सीट शेयरिंग और चेहरे के विवाद पर नीतीश ने पहली बार कहा कि यह मीडिया द्वारा फैलाया गया विवाद है और कुछ नहीं।

शराबबंदी कानून में संशोधन करना चाहते हैं नीतीश कुमार

वहीं, शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि हम इस कानून में संशोधन करना चाहते हैं और इसके लिए शराबबंदी एक्ट को लेकर हर बिंदु पर चर्चा की जा रही है। सभी बिंदुओं को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है कि इस एक्ट में संशोधन होना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों की कमिटी बनी है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कानून में बदलाव होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी एक्ट में संशोधन को सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी अनुमति दे दी है। इसके अलावा खैनी पर रोक मामले पर उन्होंने कहा कि हमारा एक प्रयास है लोग कि बिहार खैनी से मुक्त हो लेकिन तत्काल इसके लिए कुछ नहीं किया जा रहा।

जमीनी विवाद पर भी बोले नीतीश

इसके अलावा बिहार में जमीनी विवाद पर भी नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा जमीन विवाद बिहार की सबसे बड़ी समस्या है। जमीन की रजिस्ट्री कराने से पहले जमीन की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कानून में बदलाव होना चाहिए और इसके एक्ट में वदलाव के लिए केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा जाना चाहिए। बिहार में इसके लिए नए सिरे से सर्वे और सेटेलमेंट कराया जा रहा है लेकिन उसमें टाइम लगेगा।