26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे नीतीश कुमार, सीट बंटवारे पर हो सकता है बड़ा फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 19 Sep 2018, 6:50 PM IST

nitish kumar and amit shah

अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे नीतीश कुमार, सीट बंटवारे पर हो सकता है बड़ा फैसला

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात अगामी लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही है। हालांकि, कुछ समय बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस मुलाकात की वजह क्या है? फिलहाल, दोनों की मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है।

सीट बंटवारे को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के साथ भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी साथ हैं। फिलहाल, दिल्ली स्थित अमित शाह के 11 अकबर रोड स्थित आवास पर मुलाकात चल रही है। अभी तक दोनों ही पार्टियों की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई बयान नहीं आया है। गौरतल है कि इससे पहले 12 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पटना दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश से मुलाकात हुई थी। तब सीटों पर बंटवारे को लेकर दोनों नेताओं में भी चर्चा हुई थी। इसके अलावा खुद नीतीश ने रविवार को पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनकी बातचीत हो गई है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को जब अमित शाह पटना आए थे तब इस मुद्दे पर बात हुई थी। इसके बाद भी इस मसले पर हमने बात की। उन्‍होंने कहा कि सीट संख्या को लेकर कुछ दिनों के बाद ऐलान कर लिया जाएगा। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आज की मुलाकात के बाद कुछ बड़े नतीजे सामने आ सकते हैं।

मंगलवार को एम्स में हुए थे भर्ती

यहां आपको बता दें कि नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली आए थे। वहीं, मंगलवार को वह एम्स में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए थे। डॉक्टर्स का कहना था कि नीतीश कुमार को आंखों और घुटने में दर्द की समस्या है। हालांकि, कुछ दिन पहले उन्हें वायरल फीवर भी हो गया था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री का मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की थी। बीमारी की वजह से मुख्यमंत्री के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग