1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सांसद की असदुद्दीन ओवैसी को चेतावनी, ‘उल्टा लटका दूंगा और दाढ़ी काट दूंगा’

तेलंगाना के निजामाबाद से सांसद धर्मपुरी अरविंद के बिगड़े बोल। ओवैसी को सीएए-एनआरसी का विरोध करने पर दी चेतावनी। ओवैसी लगातार करते आ रहे हैं एनआरसी, सीएए का विरोध।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp mp dhrampuri arvind

हैदराबाद। तेलंगाना की निजामाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डी अरविंद कुमार ने बयानबाजी की सारी सीमाएं लांघते हुए हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भद्दा बयान दिया है। कुमार ने कहा कि वह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया ओवैसी को क्रेन से उल्टा लटका देंगे और उनकी दाढ़ी काटकर इसे मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को भेज देंगे।

BIG BREAKING: इस दिग्गज शख्सियत ने उठाया संविधान के प्रस्तावना पर सवाल, कहा हटा देना चाहिए इसे

शुक्रवार को निजामाबाद में एक जनसभा के दौरान डी अरविंद कुमार ने कहा, "असदुद्दीन ओवैसी, मैं तुम्हें चेतावनी देता हूं कि मैं तुम्हें क्रेन से उल्टा टांग दूंगा और तुम्हारी दाढ़ी काट दूंगा। मैं तुम्हारी दाढ़ी को मुख्यमंत्री केसीआर के चिपकाकर तुम्हें प्रमोशन दूंगा।"

कुमार यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा, "असदुद्दीन को ध्यान रखना चाहिए कि निजामाबाद भाजपा का है। नौ साल पहले उसके भाई अकबरुद्दीन को उनके अच्छे जानकार ने कई बार चाकू से गोदा था और गोली मार दी थी। तुम्हारा भाई अभी भी नौ साल बाद उन घावों का इलाज करवा रहा है।"

बड़ी खबरः इस साल राज्यसभा में इतनी सीटों पर होंगे चुनाव, कांग्रेस खेमे में छाई खुशी, भाजपा में गम

भाजपा सांसद ने इससे पहले सीएए विरोध को हिंदू-मुसलमान के बीच तनाव पैदा करने वाला करार दिया था। वहीं, करीब एक सप्ताह पहले ओवैसी ने निजामाबाद में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) के खिलाफ सभा की थी और इसे संविधान के खिलाफ बताया था।

इससे पहले बीते 25 दिसंबर को असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात कर सीएए, एनआरसी और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के मुद्दों पर चर्चा की थी।

Story Loader