scriptइस साल राज्यसभा की 73 सीटों पर होंगे चुनाव, भाजपा के लिए बहुमत फिर भी दूर की कौड़ी | 73 seats to vacate in Rajya Sabha, BJP will unable to get majority | Patrika News
राजनीति

इस साल राज्यसभा की 73 सीटों पर होंगे चुनाव, भाजपा के लिए बहुमत फिर भी दूर की कौड़ी

(Rajya Sabha Election 2020) इस वर्ष केवल उत्तर प्रदेश से 10 सीटें हो रही हैं खाली।
बीते दो वर्षों में राज्यों में भाजपा को मिली शिकस्त से होगा नुकसान।
फिलहाल भाजपा के राज्यसभा में 83 और कांग्रेस के 46 सदस्य।

नई दिल्लीJan 04, 2020 / 05:06 pm

अमित कुमार बाजपेयी

हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट हुई खाली

हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट हुई खाली

नई दिल्ली। इस साल राज्यसभा (Rajya Sabha Election 2020) की 73 सीटों के लिए चुनाव कराने होंगे, क्योंकि साल के अंत तक राज्यसभा के 69 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। जिन लोगों का कार्यकाल इस साल खत्म हो रहा है, उसमें 18 भाजपा के और 17 कांग्रेस के सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा चार सीटें पहले से ही रिक्त पड़ी हैं। ऐसे में इस साल उच्च सदन की 73 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
इस साल अकेले उत्तर प्रदेश से 10 सीटें खाली हो रही हैं। राज्य में भाजपा (BJP) की सरकार है, इसलिए ज्यादातर सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी। सबसे ज्यादा नुकसान यहां समाजवादी पार्टी को होगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतदान के लिए वोटर-लिस्ट में नाम जरूरी

अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों का साफ-साफ असर राज्यसभा चुनाव पर पड़ेगा। राज्य विधानसभाओं का अंकगणित इस बार भाजपा के खिलाफ जा रहा है। आंकड़ों से साफ है कि भाजपा अपने सदस्यों की संख्या में इजाफा नहीं कर पाएगी, जिससे राज्यसभा में वह बहुमत से दूर ही रहेगी। जबकि कांग्रेस (Congress) और उसके सहयोगी दलों की सदस्य संख्या बढ़ेगी।
राज्यसभा उपचुनाव राजस्थान : पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन, चार दिन और शेष
गौरतलब है कि 2018 और 2019 में भाजपा को कुछ राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसका सीधा असर राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव परिणाम पर पड़ेगा।

दूसरी तरफ, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की स्थिति 245 सदस्यीय राज्यसभा में सुधरेगी। इस समय भाजपा के राज्यसभा में 83, और कांग्रेस के 46 सदस्य हैं। समीकरण के हिसाब से राज्यसभा में भाजपा की संख्या 83 के आसपास बनी रहेगी और सदन में बहुमत की उसकी आस फिलहाल पूरी नहीं हो पाएगी।
CAA के खिलाफ प्रस्ताव पास करना केरल विधानसभा का संवैधानिक अधिकार: KPCC

इस साल राज्यसभा से कई दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, रामदास आठवले, दिल्ली भाजपा नेता विजय गोयल शामिल हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और राकांपा (NCP) अध्यक्ष शरद पवार का भी कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है।

Home / Political / इस साल राज्यसभा की 73 सीटों पर होंगे चुनाव, भाजपा के लिए बहुमत फिर भी दूर की कौड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो