12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी पर विवादित बयान देकर घिरे बिहार के मंत्री, महिला आयोग और तेजस्वी ने लगाई फटकार

बीजेपी नेता और बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jan 25, 2019

NWC chairman

प्रियंका गांधी पर विवादित बयान देकर घिरे बिहार के मंत्री, महिला आयोग और तेजस्वी ने लगाई फटकार

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बेतुके बयान देने वाले बीजेपी नेता और बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा को हर ओर से फटकार मिल रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने जहां इसके लेकर झा को मर्यादा में रहने की नसीहत दी है। वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने झा के बहाने नीतीश कुमार को लेपेटे में लिया है।

पद की गरिमा रखें जिम्मेदार: रेखा शर्मा

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने को कहा कि प्रियंका गांधी पर की झा की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है। महिला आयोग इसकी कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर आसीन व्यक्तियों के महिलाओं के संबंध में ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयान निदंनीय हैं।

नीतीश देते हैं गाली देने की ट्रेनिंग: तेजस्वी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विनोद नारायण झा का बयान शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ऐसे संस्थान चला रहे हैं, जहां पर गाली देने और बहाने बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है। उनके कैबिनेट मंत्रियों और प्रवक्ताओं को भी वहां प्रशिक्षित किया जाता है।

झा ने कहा था- सुंदरता पर नहीं मिलता वोट

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को पार्टी महासचिव नियुक्त किया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए झा ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जिनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। वह अभी राजनीति में नौसिखुआ हैं।