
Opposition meet
विपक्षी दलों की बैठक पटना में सफलतापूर्वक हुई। अब अगली बैठक शिमला में होगी। इस बैठक के बाद नेता एकजुटता के दावे कर रहे हैं। तेजस्वी यादव का कहना है कि अगला चुनाव जनता का चुनाव है और उनके मुद्दों पर चुनाव होगा। महबूबा मुफ्ती ने कहा अब भी अगर विपक्षी एकता न होती तो 2024 में न विपक्ष बचता और न ही विपक्ष के नेता। तो राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि बैठक को लेकर बीजेपी डरी हुई दिख रही है। इन बयानों से भाजपा को यह महसूस कराया जा रहा है कि वे भाजपा का मुकाबल करने को तैयार हैं। इस पर भाजपा नेताओं ने भी चुन चुन कर पलटवार किया। मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार में कहा, कितनी बार भी एकता कर लें कुछ नहीं होने वाला तो यूपी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, उत्तर प्रदेश में भाजपा पूरी 80 सीटे जीतेगी। अब देखिए विपक्षी दलों के नेता और भाजपा नेताओं के बीच क्या जुबानी जंग छिड़ी।
देश को दिशा देने के लिए सब एकजुट हुए - तेजस्वी यादव
23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहाकि देश को दिशा दिखाने के लिए सब एकजुट हुए। हम अपने हित के लिए नहीं बल्कि जनता की मांग पर एक हुए हैं। अगला चुनाव कोई एक विशेष व्यक्ति का चुनाव नहीं है। जनता का चुनाव है और उनके मुद्दों पर चुनाव होगा। ये बैठक काफी सफल रही है।
यह भी पढ़े - Video : पशुपति कुमार पारस ने कहा, 2024 में पीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं
नड्डा पहले अपनी पार्टी के लोगों का आत्मनिरीक्षण करें - टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता
टीएमसी के राज्य प्रवक्ता रिजु दत्ता कहते हैं कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं। उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। जेपी नड्डा को पहले अपनी पार्टी के लोगों का आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।
लोकतंत्र, संविधान और धर्मनिरपेक्षता को बचाना हम सब का मुद्दा - महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा, मेरा बिहार का अनुभव बहुत अच्छा रहा। हम सबका यही मुद्दा था कि लोकतंत्र, संविधान और धर्मनिरपेक्षता को बचाना है। अब भी अगर विपक्षी एकता न होती तो 2024 में न विपक्ष बचता और न ही विपक्ष के नेता बचते।
आपातकाल से भी बदतर स्थिति में हैं हम - ललन सिंह
जदयू प्रमुख राजीव रंजन ;ललन सिंह ने कहा, हम आपातकाल से भी बदतर स्थिति में हैं, जो भी भाजपा सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे ईडी और सीबीआई द्वारा परेशान किया जाएगा। लोगों को धमकाया जा रहा है। स्वतंत्र संस्थानों को नियंत्रित किया जा रहा है। इसलिए इस लड़ाई में कांग्रेस हमारे साथ है।
डरी हुई दिख रही है बीजेपी - राजद नेता शिवानंद तिवारी
राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा, विपक्ष की बैठक वाकई सफल रही। बैठक को लेकर बीजेपी डरी हुई दिख रही है। अमित शाह ने इसे फोटो सेशन बताया था।
मोदी की लोकप्रियता एक बाढ़ है - शिवराज सिंह चौहान
पटना में कल हुई विपक्ष की बैठक पर मप्र सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जब भारी बाढ़ आती है तो अपनी जान बचाने के लिए सांप, मेंढक, बंदर सब एक पेड़ पर बैठ जाते हैं। मोदी जी के लोकप्रियता की ऐसी बाढ़ है कि सब एक पेड़ पर बैठने की कोशिश कर रहे हैं। कितनी बार भी एकता कर लें कुछ नहीं होने वाला है।
यह भी पढ़े - विपक्षी दलों की बैठक खत्म होने के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में नेताओं ने क्या कहा, See Video
यूपी में विपक्ष पूरी तरह से साफ - ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी विपक्षी दलों की एकता के दावे पर तंज कसते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा पूरी 80 सीटे जीतेगी। विपक्ष यहां पूरी तरह से साफ है। विपक्षी एकता कभी नहीं होगी क्योंकि ये कुर्सी के लिए एकत्रित हुए हैं जबकि भाजपा देश के लिए लड़ रही है।
Updated on:
24 Jun 2023 02:54 pm
Published on:
24 Jun 2023 02:52 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
