
मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर कांग्रेस की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेताओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्याय नहीं मिला- डी के शिवकुमार
राहुल गांधी की याचिका गुजरात हाईकोर्ट से खारिज होने के पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्याय नहीं मिला। ये लोकतंत्र की हत्या है। मगर फिर भी पूरा देश और विपक्ष राहुल जी के साथ खड़ा है।
मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएंगे-जयराम रमेश
वहीं, इस फैसले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने खुल कर कुछ नहीं कहा। उन्होंने बस इतना कहा कि राहुल की संसद से अयोग्यता पर गुजरात हाईकोर्ट की एकल पीठ का फैसला हमारे संज्ञान में आया है। माननीय न्यायाधीश के तर्कों का अध्ययन किया जा रहा है, जैसा कि होना चाहिए। अभिषेक मनु सिंघवी दोपहर 3 बजे मीडिया से इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। हाईकोर्ट के फैसले ने इस मामले को आगे ले जाने के हमारे संकल्प को दोगुना किया है।
ये भी पढे़ं: जेल जाएंगे या लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी! गुजरात हाईकोर्ट के फैसले से कांग्रेस नेता को झटका
समर शेष है जनगंगा को खुल कर लहराने दो
इन सबसे अलग राहुल गांधी के खिलाफ फैसला आने के बाद पार्टी महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक लंबा लेख लिखा जिसकी शुरुआत समर शेष है जनगंगा को खुल कर लहराने दो… से होती है। अपने ट्वीट के अंत में उन्होंने लिखा कि सत्य की जीत होगी। जनता की आवाज जीतेगी।
Published on:
07 Jul 2023 01:24 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
