
नई दिल्ली। कोरोना और लॉकडाउन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वयनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार से मध्य-पूर्व के देशों में फंसे कामगारों को वहां से वापस लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना संकट के इस दौर में मध्य-पूर्व सहित पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को इन लोगों को कुछ दिनों के लिए क्वारनटाइन में रखने की योजना भी बनानी चाहिए। गांधी ने ट्वीट किया कि पश्चिम एशिया में कोविड-19 के संकट और कारोबारों के बंद होने से हजारों भारतीय कामगार बहुत मुश्किल में हैं और वे भारत लौटने के लिए परेशान हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को हमारे इन भाई एवं बहनों को वापस लाने के लिए विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए। यह उन्हें पृथक रखने की योजना के साथ किया जाए। कोरोना से जंग को लेकर देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने लॉकडाउन-2 में लोगों को कुछ राहत देने की भी मांग की है। लोगों से पहले की तरह लॉकडाउन का पालने करने की भी अपील की ताकि कोरोना को सभी लोग मिलाकर हरा सकें।
Updated on:
15 Apr 2020, 4:52 PM IST
Published on:
15 Apr 2020, 3:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.