नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी फंड क्राइसिस की समस्या से जूझ रही है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात की खुलकर चर्चा करने लगे हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं को हिदायत दी है कि चुनावी मौसम में फिजूलखर्ची से बचने की हर संभव कोशिश करें। पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी फरमान में कहा गया है कि पार्टी के नेता समझदारी से खर्च करें और भाजपा को हराने के लिए सख्त मेहनत करें। राहुल गांधी की ओर से यह निर्देश पार्टी के महासचिव, प्रभारियों, फ्रंटल संगठन के प्रमुखों को दिए गए हैं। बता दें कि पार्टी ने नेताओं के ट्रैवलिंग अलाउंस कम करने का मन बना लिया है।