अब तक एनडीए का दे रही थीं साथ
गीता 2009 और 2014 में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगरनाथपुर विधानसभा क्षेत्र जय भारत समानता पार्टी टिकट पर निर्वाचित हुई हैं। हाल के दिनों में गीता कोड़ा लगातार एनडीए की बैठकों में भी शामिल हो रही थीं, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस से जुड़ रही हैं। ऐसी संभावना है कि चाईबासा से वे कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। पहले इस सीट से मधु कोड़ा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन आय से अधिक संपत्ति के कारण फिलहाल मधु ने अपनी पत्नी का नाम आगे बढ़ाया है।