दरअसल, रविशंकर प्रसाद ने आतंकी हाफिज सईद के बारे में बोलते-बोलते उसे हाफिज जी कह डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या कांग्रेस की देन है। कश्मीर को लेकर सरदार पटेल और नेहरू के बीच भी मतभेद थे। वहीं, उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं के बयान पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।
शुजात बुखारी की भारतीय सेना ने की हत्या
रविशंकर ने कहा कि कश्मीर के एक बड़े संपादक शुजात बुखारी को मार डाला गया। जब उनकी हत्या हुई तो मीडिया में ये चर्चा हुई कि इस में पाकिस्तानी तत्वों का हाथ है। फिलहाल इसकी अभी जांच चल रही है। लेकिन इस बयान को लेकर लश्कर-ए-तैयबा के स्वर बदल गए है। उनका कहना है कि शुजात बुखारी की भारतीय सेना ने हत्या की है।