
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का बयान: बाबरी मस्जिद गुलामी का प्रतीक
नई दिल्ली। राम मंदिर विवाद का मुद्दा गर्म है। हाल ही में इस पर सियासी बयानबाजी भी खूब हुई है। अब केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बाबरी मस्जिद गुलामी का प्रतीक थी जिसके जरिए हिंदुओं को नीचा दिखाया गया था। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कल को कोई जामा मस्जिद गिराने की बात करेगा तो मैं मुसलमानों का साथ दूंगा क्योंकि वो उनकी आस्था का विषय है।" उन्होंने दावा किया कि देश के ज्यादातर हिंदू चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बने लेकिन कुछ लोग अड़ंगा डाल रहे हैं।
राम मंदिर मुद्दे पर रविशंकर ने कहा, "मैं अखाड़े का वकील भी रहा हूं और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी राम मंदिर जन्मस्थान को हिन्दुओं को ही दिया था। उस फैसले के बाद भी मैंने मुसलमानों से कहा था कि राम मंदिर बनने दीजिए, लेकिन उन्होंने नहीं माना।" उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि इस पर जल्द से जल्द सुनवाई पूरी की जानी चाहिए। राम मंदिर के लिए काफी सबूत हैं, आर्कियोलॉजिकल सर्वे की खुदाई में भी सातवीं शताब्दी का मंदिर निकला था जिसका गर्भगृह ठीक रामलला के नीचे है।
आत्ममंथन जारी
हाल ही में भाजपा को विधानसभा चुनावों में हार मिली है। इसपर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर हम आत्ममंथन कर रहे हैं और जो भी गलतियां हुई हैं उन्हें सुधारा जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "छत्तीसगढ़ हम हारे हैं लेकिन मध्यप्रदेश में हमें सिर्फ 1800 वोट और मिलते तो शायद तस्वीर कुछ और होती, राजस्थान में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। हम लोकतंत्र में जनता के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन ये कांग्रेस की जीत नहीं है।"
अमित शाह का बड़ा ऐलान: भाजपा नेतृत्व में बदलाव नहीं, पीएम मोदी की अगुवाई में लड़ेंगे 2019 का चुनाव
रफाल मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना
रफाल विमान के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस गैरजिम्मेदार है, कीमत बताने पर चीन-पाकिस्तान को पता चल जाएगा कि विमान में क्या-क्या हथियार हैं।" सीएजी के मुद्दे पर रविशंकर ने कहा कि, "सुप्रीम कोर्ट को हमने ये बताया था कि कैग कि क्या प्रक्रिया होती है उन्होंने गलती से मान लिया कि ये हो गई है। हमने ये देखकर गलती सुधारने के लिए अपील की है। हमें गर्व है कि हमने देश की वायु सेना को राफेल विमान का तोहफा दिया।"
Updated on:
20 Dec 2018 11:57 am
Published on:
20 Dec 2018 09:39 am

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
