मंदसौर
भानपुरा सेवानिवृत्त पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निवासी ग्राम ओसारा रामप्रताप धनोतिया को मोबाइल द्वारा लुटेरों ने अपने जाल में फंसा कर उनके पहचान के मिलने वाले रामगंजमंडी स्थित एक वकील के बेटे के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना देकर धनोतिया से २७ फरवरी को रात 11 बजे से लेकर रात 12 के बीच क्रमश: 8000, 2000,1800०, 10000 एवं 30000 रुपए अलग.अलग बार मैसेज कर के वकील रंगलाल के भानेज के अस्पताल में सीरियस बीमार होने की बात करके फर्जी तरीके से रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस थाना भानपुरा में रामप्रताप धनोतिया पूर्व शिक्षक व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने आवेदन दिया कि मेरे मोबाइल नंबर 9981878501 पर अज्ञात मोबाइल नंबर 9584472842 से 27 फरवरी की रात 11 उपरोक्त मैसेज आया उसने अपने आप को रंगलाल वकील रामगंजमंडी का होना बताया व अपने भानेज की तबीयत एक्सीडेंट में ज्यादा सीरियस होना बताया व मुझसे रुपया की मदद की मांग की इस तरह से अलग.अलग समय में मोबाइल नंबर 8486223061 पर रुपये ट्रांसफर करवाएं धनोतिया ने बताया कि मैंने रामगंजमंडी के पास अपनी जमीन कुछ समय पहले ही बिक्री की थी व सवेरे रंगलाल वकील साहब का फोन आया उन्होंने बताया कि आपकी बिक्री की गई जमीन का नामांतरण हो गया है। तो मैंने बताया कि आपका भानेज कैसा है उन्होंने कहा कौन सा भानेज मेरा भानेज तो ठीक है। तब धनोतिया ने उनके साथ हुई रात की पूरी जानकारी वकील रंगलाल को दीए तब वकील साब ने बताया कि मेरी आईडी हैक चुकी थी। जिसकी मैंने रामगंजमंडी थाने में सूचना दे रखी है। इतना सुनते ही पैरों से जमीन खिसक गई श्री धनोतिया को अपने साथ मोबाइल के माध्यम से ठगी होने का पता चला धनोतिया ने पुलिस थाना भानपुरा में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस थाने से उन्हें बताया गया कि यह साइबर क्राइम का मामला है हम शीघ्र ही पूरा पता लगाएंगे। धनोतिया ने बताया कि आरोपी की लोकेशन राजस्थान के सवाई माधोपुर अस्पताल से आ रही थी।