19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi के वैक्सीन लगवाने के बाद RJD विधायक का अजीब बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

PM Modi के वैक्सीन लगवाने के बाद शुरू हुई सियासी बयानबाजियां राजद विधायक ने वैक्सीन को लेकर दिया अजीब बयान पहले चरण में भी वैक्सीन को लेकर विपक्ष उठा चुका है कई सवाल
2 min read
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Mar 01, 2021

PM Modi takes corona vaccine

पीएम मोदी के वैक्सीन लगवाने के बाद आया राजद विधायक का बड़ा बयान

नई दिल्ली। देशभर कोरोना वैक्सीनेशन ( Corona Vaccination ) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi )ने सोमवार सुबह टीका लगवाया है। हालांकि उनके बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना की वैक्सीन लगवार रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी के टीका लगवाने के बाद एक बार सियासी बयानबाजियां शुरू हो गई हैं।

पीएम के टीका लगवाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक का अजीब बयान सामने आया है। आईए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

एक बार फिर अंतरिक्ष में इतिहास रचेगा हिंदुस्तान, इसरो चीफ ने बताई कितन मिशन इस वर्ष होंगे लॉन्च

कोरोना संकट के बीच शुरू हुए वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में 60 वर्ष से अधिक और गंभीर बीमारियों वाले 45 की उम्र से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। खुद पीएम मोदी ने भी सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लगवाया।

'पीएम-सीएम के लिए स्पेशल वैक्सीन'

इसके बाद बिहार से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक ने अजीबोगरीब बयान दिया है। पार्टी के वरीय नेता और मनेर सीट से विधायक भाई वीरेंद्र ने टीकाकरण को लेकर कहा कि हम लोग पहले जांच करेंगे फिर कोरोना का टीका लेंगे।

यही नहीं उन्होंने कहा है कि- क्या पता पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने अपने लिए कोरोना का अलग टीका बनवाया हो और हम लोगों को अलग टीका लगा दें।

दरअसल सोमवार से ही बिहार में विधायक, विधान पार्षदों समेत दोनों सदनों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी कोरोना का टीका लगाया जाना है इसके लिए पहले विधानमंडल के भवन में ही स्थान सुनिश्चित किया गया था लेकिन ऐन मौके पर टीकाकरण के स्थान में परिवर्तन किया गया है।

देश में बनने जा रहा पहला आइस टनल! रियल लाइफ फुनसुक वांगड़ू ने बताई जगह और वजह

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने भारत बायोटेक का को-वैक्सीन टीका ही लगवाया है। जिसको लेकर पहले चरण में ही राजनीतिक बयानबाजियां शुरू हो गईं थीं।

यही वजह थी कि पीएम मोदी ने को-वैक्सीन का पहला डोज लेकर देशवासियों को बताया कि ये बिल्कुल ठीक और सुरक्षित है।

आपको बता दें कि बिहार में भी सीएम नीतीश कुमार ने फ्री वैक्सीन दिए जाने का ऐलान किया है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश में मुफ्त कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। यहां तक की निजी अस्पतालों का खर्च भी राज्य सरकार ही वहन करेगी।

दरअसल पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए ने वादा किया था, कि कोरोना की वैक्सीन पूरे प्रदेश में मुफ्त लगाई जाएगी। इसी वादे के निभाते हुए नीतीश सरकार ने दूसरे चरण में मुफ्त टीकाकरण का ऐलान किया।