4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में जुटेंगे संघ और भाजपा के दिग्गज, सरकार के कामकाज के साथ मिशन 2019 पर होगी चर्चा

भाजपा के संगठन महामंत्रियों और पार्टी के लिए काम कर रहे संघ प्रचारकों की बैठक आज दिल्ली के सूरजकुंड में हो रही है

2 min read
Google source verification
RSS-BJP Meet

दिल्ली में जुटेंगे संघ और भाजपा के दिग्गज, सरकार के कामकाज के साथ मिशन 2019 पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। भाजपा के संगठन महामंत्रियों और पार्टी के लिए काम कर रहे संघ प्रचारकों की बैठक आज दिल्ली के सूरजकुंड में हो रही है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हो रहे हैं।भाजपा संगठन मंत्रियों की यह बैठक तीन दिन चलेगी। 2019 चुनावों पर होने वाली इस बैठक में पार्टी की संभावित रणनीति से लेकर केंद्र सरकार के काम-काज की भी समीक्षा की जाएगी।

पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक दिन के लिए शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से सरकार्यवाह सुरेश जोशी और कृष्ण गोपाल शामिल होने की भी संभावना है। इससे पहले भी मई के आखिर में बीजेपी और संघ के बीच एक समन्वय बैठक हुई थी। उस समय इस बैठक का नेतृत्व संघ के महासचिव कृष्ण गोपाल ने किया था। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने हिस्सा लिया था।

संघ से जुड़े संगठन पेश करेंगे अपनी रिपोर्ट

सूरजकुंड में होने वाली भाजपा और संघ की इस चिंतन बैठक में भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, लघु उद्योग भारती, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय जनता युवा मोर्चा जैसे संघ और भाजपा के सहायक समूह सरकार और सरोकर से संबंधित अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।मोदी सरकार की विभिन्न आर्थिक नीतियों पर संघ के पदाधिकारी अपना मत रखेंगे और सराकर को जरूरी सलाह दी जाएगी।

मोदी सरकार से खुश है संघ

सूत्रों का कहना है कि संघ नेतृत्व केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर अभी तक संतुष्ट है। लेकिन संघ की असल चिंता जनता के बीच बनती सरकार की नेगेटिव छवि है। जनता के बीच सरकार की अच्छी छवि के प्रचार के लिए संघ जून के तीसरे सप्ताह से जनता के बीच सरकार के सामाजिक कार्यों का प्रचार करेगा। संघ का मानना है कि सरकार को जनता के बीच अपने छवि सुधारने के लिए मेहनत करनी होगी, इसीलिए संघ अपने स्वयं सेवकों के जरिये सरकार की मदद करने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी में है।