
राज्यसभा के इतिहास में आज का दिन काफी खास रहा। इसके पीछे कारण ये है कि आज राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन नागालैंड की पहली महिला सदस्य एस. फांगनोन कोन्याक किया। उन्होंने न सिर्फ मंगलवार को सदन की कार्यवाही का सफलता पूर्वक संचालन किया। बल्कि छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों की सूची में 12 और जातियों को शामिल करने से संबंधित संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 पारित भी कराया।
उपराष्ट्रपति ने सदन चलाने वाले पैनल में किया था नियुक्त
बता दें कि एस. फांगनोन कोन्याक नागालैंड में भाजपा नेता होने के साथ ही प्रदेश की पहली महिला राज्यसभा सांसद भी है। कोन्याक ने 17 जुलाई को सदन के उप सभापति के पैनल में नियुक्त होने वाली नागालैंड से पहली महिला सदस्य बनकर इतिहास रचा था। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पिछले सप्ताह पैनल में कुल आठ सदस्यों के 50 प्रतिशत यानि चार महिला सदस्यों को उप सभापति पैनल में नामित किया था। पैनल में नामांकित सभी महिला सदस्य पहली बार सांसद बनी हैं।
अप्रैल 2022 में राज्यभा के लिए चुनी गई थी कोन्याक
कोन्याक अप्रैल, 2022 में नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला हैं और संसद या राज्य विधानसभा के किसी भी सदन के लिए चुनी जाने वाली राज्य की दूसरी महिला हैं। वह संसद की परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, सदन समिति तथा उत्तर-पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान, शिलांग की संचालन परिषद की सदस्य हैं। कोन्याक के अलावा पीटी उषा, डॉ. फौजिया खान और सुलता देव को भी उप सभापति पैनल में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: मणिपुर पर लंबी बहस के लिए सरकार तैयार, हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं: अमित शाह
Published on:
25 Jul 2023 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
