24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले- मां के किए काम हमें प्रेरित करते रहेंगे

Congress Sandeep Dikshit: इस गम को भुलाया नहीं जा सकता जब भी दिल्‍ली के विकास की बातें होंगी हमें वो याद आएंगी बहुत कम राजनेताओं को काम के लिए याद किया जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 21 Jul 2019, 1:58 PM IST

Sandeep Dikshit

नई दिल्‍ली। अपनी मां और दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ( Delhi former CM sheila dikshit ) को खोने का दर्द उनके बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ( Congress Leader Sandeep Dikshit ) ने रविवार को भावनात्मक शब्‍दों में बयां किया। उन्‍होंने कहा कि मां को खोने का गम भुलाया नहीं जा सकता।

उन्‍होंने कहा कि मां ( Sheila Dishit ) को खोने का दर्द जिंदगी से नहीं मिटाया जा सकता। जब भी लोग दिल्‍ली के विकास और तरक्‍की की बात करेंगे तो उनकी मां शीला दीक्षित का नाम याद किया जाएगा।

मां के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ( Congress Leader Sandeep Dikshit ) ने कहा कि मेरी मां का निधन हो गया। यह स्वाभाविक है। बेटा होने के नाते मैं उन्हें हमेशा याद करूंगा।

इसके अलावा संदीप दीक्षित ने कहा कि राजनीतिक जीवन में बहुत मुश्किल होता है कि किसी राजनेता को अच्छे कामों के लिए याद किया जाए।

लेकिन मुझे उम्मीद है कि जैसे उन्होंने दिल्ली के लिए काम किया, वह हमें प्रेरित करती रहेंगी।

श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था।

रविवार को दिल्‍ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

कुछ देर पहले उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्‍यालय में आम लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है।

राजकीय सम्‍मान के साथ होगा अंतिम संस्‍कार

कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित के सम्मान में केजरीवाल सरकार ने 2 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग